Saturday, March 7, 2026
Home Current News आज वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, SC ने वक्फ...

आज वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, SC ने वक्फ बोर्ड में नई नियुक्तियों पर लगाई थी रोक

Advertisement

आज सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून पर सुनवाई होगी, इससे पहले मामले में सुनवाई टाल दी गई थी। इससे पहले 17 अप्रैल को कोर्ट ने केंद्र को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया था, साथ ही अगली सुनवाई तक वक्फ बोर्ड में नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र का जवाब आने तक वक्फ घोषित संपत्ति पर यथास्थिति बनाए रखने को कहा था, केंद्र ने 25 अप्रैल को दायर हलफनामे में कहा था कि कानून पूरी तरह संवैधानिक है, ये संसद से पास हुआ है, इसलिए इस पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए।