Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsशारदीय नवरात्र का आज तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर रहे श्रद्धालु

शारदीय नवरात्र का आज तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर रहे श्रद्धालु

शारदीय नवरात्र का आज तीसरा दिन है, नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जा रही है, मां चंद्रघंटा को रक्षा और शांति की देवी कहा जाता है आज के दिन श्रद्धालु मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए सुबह से मंदिरों में पहुंच रहे हैं और पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना कर रहे है।

दिल्ली के छतरपुर में स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है, वहीं दिल्ली के प्राचीन झंडेवालान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई है माता के जयकारों के साथ ही मां चंद्रघंटा की पूजा की जा रही है, नवरात्रों को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments