Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsशारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन, देशभर के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं...

शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन, देशभर के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है, नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जा रही है, मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान और तप की देवी कहा जाता है। श्रद्धालु मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए सुबह से मंदिरों में पहुंच रहे हैं और पूरे विधि विधान से पूजा कर रहे है।

दिल्ली के छतरपुर में स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है, श्रद्धालु मां कात्यायनी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना करने के साथ अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि का कामना कर रहे है, वहीं दिल्ली के प्राचीन झंडेवालान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई है।

मां के जयकारों के साथ ही भक्त मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जा रही है, नवरात्रों को देखते हुए देशभर के मंदिरों में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं और चप्पे चप्पे पर पुलिस का नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments