BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन, PM मोदी फूकेंगे चुनावी बिगुल

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन जारी है, इस अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूकेंगे। इस दौरान वह 11,500 भाजपा कार्यकर्ताओं को 370 सीटें जीतने का मंत्र भी देंगे।

अधिवेशन के पहले दिन एक राजनीतिक प्रस्ताव ‘विकसित भारत- मोदी की गारंटी’ पारित हुआ था। प्रस्ताव में कहा गया था कि मोदी सरकार के 10 वर्षों ने राम राज्य के विचार को जमीन पर साकार कर दिया है।

अधिवेशन के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित किया था इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को संदेश देते हुए कहा कि भाजपा के लिए इस लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य सिर्फ आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की श्रद्धांजलि होगी।