Friday, March 6, 2026
Home Current News सावन का पहला सोमवार आज, देशभर के मंदिरों में शिव भक्त का...

सावन का पहला सोमवार आज, देशभर के मंदिरों में शिव भक्त का लगा तांता

Advertisement

    सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। आज सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में सावन के पहले सोमवार पर देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। इस महीने का पहला सोमवार इसलिए भी खास है क्योंकि सोमवार का दिन पहले से ही भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए भक्त इस दिन व्रत और पूजा-अर्चना करते हैं।

    मान्यता है कि इसी महीने में देवी गौरी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए थे और उन्होंने देवी गौरी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। ऐसा भी कहा जाता है कि हर साल देवों के देव महादेव भी इसी महीने में अपनी ससुराल जाते हैं। ऐसे में यह पूरा महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस महीने का पहला सोमवार इसलिए भी खास है क्योंकि सोमवार का दिन पहले से ही भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए भक्त इस दिन व्रत और पूजा-अर्चना करते हैं।