शरीर में जिंक की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

शरीर में जिंक की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनमें जिंक एक महत्वपूर्ण तत्व है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिंक की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।

जिससे आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपने आहार में यें खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए।

दही

दही सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने और कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। दही जिंक से भरपूर होता है। यह शरीर में जिंक की कमी को पूरा करता है।

मशरूम

यह कई खनिजों और जिंक से भरपूर होता है। इसके अलावा मशरूम में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम और कई अन्य तत्व पाए जाते हैं। मशरूम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

अंडे

अंडे को प्रोटीन का बेहतर स्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी12 और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर में जिंक की आपूर्ति के लिए आपको अपने आहार में अंडे को शामिल करना चाहिए। आप अंडे से बने कई स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।