Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsइस बार 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारत, लालकिले से देश को संबोधित...

इस बार 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारत, लालकिले से देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

देश 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। हर साल 15 अगस्त हमें 1947 में 200 साल बाद ब्रिटिश हुकूमत से मिली आजादी की याद दिलाता है। यह दिन पूरे भारत में देशभक्ति के जोश और औपचारिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीन से तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस बार आजादी के 9वें जश्न का रंग क्या होगा और इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम क्या है।

इस बार क्या होगा खास?

सरकार ने इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली के 50 सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारियों को आमंत्रित करने का फैसला किया है। प्रत्येक जोनल कार्यालय से पांच नाम दिए गए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल होंगे। वहीं, उनके जीवनसाथी भी उनके साथ समारोह में शामिल हो सकेंगे।

समारोह की झलकियाँ क्या होंगी

इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देने से होगी। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर लाल किले पर पुष्प वर्षा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे, जिसमें वे पिछले वर्ष की उपलब्धियों और आगामी लक्ष्यों पर बात करेंगे। भाषण के बाद, राष्ट्रगान फिर से बजाया जाएगा और तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का समापन होगा।

इस बार क्या है थीम

स्वतंत्रता दिवस 2025 की आधिकारिक थीम अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एकता, देशभक्ति, विकास और स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत पर केंद्रित होगी। हाल के वर्षों में, थीम सामाजिक प्रगति और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व पर ज़ोर देती रही है। इसलिए, इस बार भी कुछ ऐसी ही खास थीम की उम्मीद है।

पूरे देश में मनाया जाएगा समारोह

स्वतंत्रता दिवस पर, दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश भर की राज्यों की राजधानियों, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और स्थानीय समुदायों में भी ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों में नाटक प्रस्तुतियाँ और स्वतंत्रता के इतिहास पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएँगे। कई स्थानों पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और सामाजिक अभियान भी आयोजित किए जाएँगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments