फगवाड़ा में 50 वार्डों में हुए नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने 20 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर रही और उसने 13 वार्ड जीते। इसके अलावा भाजपा ने 4 वार्ड जीते, जबकि अकाली दल ने 2 और 9 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।
फगवाड़ा नगर निगम और भुलत्थ, बेगोवाल, नडाला और ढिल्लों नगर पंचायतों के लिए मतदान समाप्त हो गया है और नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसडीएम जशनजीत सिंह ने नगर निगम चुनाव के दौरान फगवाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया।
फगवाड़ा नगर निगम चुनाव के नतीजे:
कांग्रेस: 20
‘आप’: 13
भाजपा: 04
अकाली दल: 02
निर्दलीय: 09














