रक्षाबंधन की शाम को निकलेगा साल का तीसरा Blue Supermoon, आखिर क्या है इसकी खासियत?

Aug 18, 2024 - 11:30
 14
रक्षाबंधन की शाम को निकलेगा साल का तीसरा Blue Supermoon, आखिर क्या है इसकी खासियत?
रक्षाबंधन की शाम को निकलेगा साल का तीसरा Blue Supermoon, आखिर क्या है इसकी खासियत?

इस बार रक्षाबंधन पर चांद का रूप कुछ अलग होगा। 19 अगस्त यानि रक्षाबंधन के त्योहार के दिन भारत में सबसे बड़ा और चमकीला सुपरमून दिखाई देगा, जिसे 'ब्लू सुपरमून' या फिर 'स्टरजियॉन मून' कहते हैं। ब्लू सुपरमून का मतलब ये नहीं कि चांद नीले रंग का दिखेगा। दरअसल ये चांद हर मौसम के चार पूरे चंद्रमा में से तीसरा होता है और इस बार भी 19 अगस्त को दिखने वाला चांद, सीजनल ब्लू मून है। वैज्ञानिकों का कहना है कि, इस समय पर चंद्रमा धरती के बेहद करीब आ गया है। 

इस सुपरमून को आप अपने घर की छत या आंगन से आसानी से देख पाएंगे। साथ ही, कम पॉल्यूशन वाली जगहों पर और अगर टेलीस्कोप या दूरबीन का इस्तेमाल करके इसे देखें तो चांद की सतह को भी देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, इसका नाम अमेरिकन इलाकों के ग्रेट लेक्स में पाई जाने वाली स्टरजियॉन मछलियों पर रखा गया है, क्योंकि वो भी इसी समय ज्यादा नजर आती हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow