Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsइन राशियों की होगी आज बल्ले-बल्ले! जानें आज का राशिफल और उपाय

इन राशियों की होगी आज बल्ले-बल्ले! जानें आज का राशिफल और उपाय

पंचांग के अनुसार 22 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार रहेगा। इस तिथि को शीतला अष्टमी व्रत रखा जाएगा। इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है और उन्हें बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 22 मार्च, शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? कौन से उपाय लाभकारी रहेंगे? आइए जानते हैं आज का राशिफल और उपाय।

मेष राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन-सत्ता से सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने पर घर में प्रसन्नता रहेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

आप मांगलिक या सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारी से सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी कन्या को उपहार दें और उसे भोजन कराएं। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

बुद्धि के बल पर किए गए कार्य पूरे होंगे। सरकार से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आप खूब मेहनत करेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह गाय को हरा चारा या भोजन खिलाएं और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क

अनावश्यक भागदौड़ से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

सिंह

विरोधी आपका सामना नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिलाएं।

कन्या

धन और यश में वृद्धि होगी। बुद्धि से किए गए कार्य पूरे होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। सरकार का सहयोग मिलेगा। बुध के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गाय का उपचार भी कराएं।

तुला

पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में विस्तार होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा या चावल दान करें।

वृश्चिक

आपको आर्थिक सफलता मिलेगी। भाई या बहन से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। पिता से सहयोग मिलेगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़, चना या केला खिलाएं।

धनु

पेशेवर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छोटी-छोटी बातों पर विवाद न करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को हल्दी लगी चार रोटियां खिलाएं।

मकर

पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। सरकार से सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। सुबह कुत्ते को खाना खिलाएं और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा और पर्यटन सुखद रहेंगे। घायल कुत्तों का इलाज कराएं। और शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाएं और तेल का दीपक जलाएं।

मीन

महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। मन किसी अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। गाय की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा प्राप्त होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments