Tuesday, March 3, 2026
Home Current News इन लोगों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार देगी 1 हजार से 1 लाख...

इन लोगों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार देगी 1 हजार से 1 लाख रुपये तक, बस करना होगा ये काम

Advertisement

हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार किसानों को 1 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि वितरित करेगी। किसानों को फसल अवशेष और पराली जलाने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। फतेहाबाद डीसी ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह जागरूकता वाहन गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेगा। वहीं रेड और येलो जोन से ग्रीन जोन में आने वाली ग्राम पंचायतों को 1 लाख और 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। डीसी ने किसानों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। पराली न जलाएं और उसका उचित प्रबंधन करें। धान के अवशेष यानी पराली हर साल सरकार और प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन जाती है।

सरकार और प्रशासन किसानों से अपील करने के साथ-साथ सख्ती भी बरत रहा है ताकि किसान पराली न जलाएं। लेकिन पराली जलाना लगातार जारी है।