जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी जानकारी, जानिए कब होगी मॉनसून की एंट्री ?

जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी जानकारी, जानिए कब होगी मॉनसून की एंट्री ?

गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम विभाग की माने तो जल्द ही लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने जानकारी साझा की है।

31 मई के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 31 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है, इसी आधार पर अन्य राज्यों के लिए मॉनसून की चाल तय होगी। जो भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए चार महीने के बारिश के मौसम के लिए मंच तैयार करेगा। जून और जुलाई को कृषि के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानसूनी महीने माना जाता है क्योंकि इस अवधि में खरीफ फसल की अधिकांश बुआई होती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 31 मई को केरल में पहुंच सकता है। हालांकि, इसमें चार दिनों के आगे या पीछे होने की संभावना बनी रहती है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस साल केरल में मॉनसून की शुरुआत 27 मई और 4 जून, 2024 के बीच हो सकती है। केरल में मॉनसून आने की सामान्य तारीख 1 से 4 जून तक है।