Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsपानी के बंटवारे पर नहीं होनी चाहिए राजनीति, बिना शर्त हरियाणा को...

पानी के बंटवारे पर नहीं होनी चाहिए राजनीति, बिना शर्त हरियाणा को पानी दे पंजाब- CM सैनी 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्री समेत पूरे मंत्रीमंडल ने हरियाणा को 4,500 क्यूसेक पानी नहीं दिए जाने के फैसले को लेकर पंजाब सरकार की कड़ी निंदा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने विधानसभा में हरियाणा को एक भी अतिरिक्त बूंद पानी नहीं देने का प्रस्ताव पास किया है जो कि असंवैधानिक और देश के संघीय ढांचे के खिलाफ है।

मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा कि पंजाब सिख गुरुओं के राज्य है, पंजाब सरकार को गुरुओं के शब्दों का सम्मान करते हुए बिना शर्त हरियाणा को पानी देना चाहिए। किसी प्यासे को पानी पिलाना धर्म का काम होता है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है हम उन्हें उनके हिस्से का भी पानी दे सकते हैं।

गौरतलब हो कि भाखड़ा बयास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) ने हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी देने का आदेश दिया है जो कि पहले हरियाणा को 4000 क्यूसेक मिलता था जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हरियाणा अपने हिस्से का 4000 क्यूसेक पानी इस्तेमाल कर चुका है और अब अतरिक्त एक बूंद भी पानी नहीं दिया जाएगा, पंजाब के पास फालतू पानी नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments