Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब के इन 4 जिलों में बारिश के आसार, यहां जानें मौसम...

पंजाब के इन 4 जिलों में बारिश के आसार, यहां जानें मौसम का पूरा हाल…

पंजाब के मौसम के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दरअसल, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ और पंजाब के तापमान में बदलाव देखा जा रहा है।

Weather Update: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पंजाब के इन जिलों में हो सकती  है बारिश, जानें मौसम का हाल - Dainik Savera Times | Hindi News Portal

मौसम विभाग के अनुसार आज अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और पठानकोट में हल्की बारिश की संभावना है। 15 नवंबर को येलो अलर्ट रहेगा, जिससे सांस के रोगियों की हालत खराब हो सकती है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण पूरा पंजाब और चंडीगढ़ कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है।

Weather Update : IMD ने किया येलो अलर्ट जारी, पंजाब सहित इन राज्‍यों में  होगी भारी बारिश, जानें मौसम के ताजा अपडेट्स - Dainik Savera Times | Hindi  News Portal

विभाग का कहना है कि पंजाब में 17 नवंबर तक कोहरे का असर देखने को मिलेगा, लेकिन उसके बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है। वहीं, दक्षिण तमिलनाडु के पास समुद्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इसके अलावा उत्तरी अफगानिस्तान से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो पाकिस्तान के ऊपरी वायुमंडल में भी चक्रवात का रूप ले रहा है। इसके कारण पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बढ़ने वाली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments