Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा में स्कूल के समय में हुआ बदलाव, सुबह साढ़े 9 बजे...

हरियाणा में स्कूल के समय में हुआ बदलाव, सुबह साढ़े 9 बजे से लगेंगे स्कूल

हरियाणा में शिक्षा विभाग ने आज यानी सोमवार से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सर्दियों में सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल अब सुबह 9:30 बजे खुलेंगे। वहीं, डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। लगातार गिरते तापमान के कारण बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार ने यह बदलाव किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निदेशक की ओर से जारी आदेश को प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा मौलिक अधिकारियों को क्रियान्वयन के लिए भेज दिया गया है।

आदेश के अनुसार, सर्दियों में सिंगल शिफ्ट स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगे। डबल यानी दो शिफ्ट वाले स्कूल पहली शिफ्ट में सुबह 7:55 से 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12:40 से 5:15 बजे तक चलेंगे। यह आदेश 12 नवंबर से 15 फरवरी 2025 तक लागू रहेगा।

मौसम विशेषज्ञ बोले- तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ेगी, 2 दिन बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा में मौसम बदलने लगा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। सुबह से ही कोहरे जैसे हालात बने हुए हैं। इससे दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिन के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और रात के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि तापमान में यह गिरावट काफी मामूली है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी यह गिरावट जारी रहेगी। आने वाले समय में ठंड बढ़ने के आसार हैं। 15 से 16 नवंबर तक चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments