Saturday, March 7, 2026
Home Current News श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में ‘प्रथम पूजा’ के साथ हुई...

श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में ‘प्रथम पूजा’ के साथ हुई यात्रा की औपचारिक शुरुआत

Advertisement

श्री अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा आगामी 3 जुलाई से शुरू हो रही है, इससे पहले आज श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी जी की ‘प्रथम पूजा’ कर यात्रा की औपचारिक शुरुआत की गई। प्रथम पूजा में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी मौजूद रहे और बाबा बर्फानी का आशीर्वाद लिया।

Image

श्री अमरनाथ जी की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा बलों की 580 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं।