Thursday, March 5, 2026
Home Current News राष्ट्रपति से मिले तीनों सेना प्रमुख, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर राष्ट्रपति को...

राष्ट्रपति से मिले तीनों सेना प्रमुख, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर राष्ट्रपति को जानकारी दी

Advertisement

तीनों सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राष्ट्रपति को जानकारी दी। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी मौजूद रहे, मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की।

साथ ही राष्ट्रपति ने इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सार्वजनिक की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया को एक शानदार तरीके से सफल बना दिया।