Tuesday, March 3, 2026
Home Current News नहीं थम रहा है आदमखोर भेड़िये का आतंक, 11साल लड़की पर किया...

नहीं थम रहा है आदमखोर भेड़िये का आतंक, 11साल लड़की पर किया हमला

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़िये का आतंक अभी भी जारी है इस बार फरार छठे भेड़िये ने 11 वर्षीय लड़की पर हमला कर दिया जिसके बाद लड़की को महासी के स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से यहां आदमखोर भेड़ियों के एक झुंड ने आतंक मचा रखा है जिसमें से कि वन विभाग की टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अब तक पांच भेड़ियों को तो गिरफ्त में ले लिया है हालांकि छठा भेड़िया अभी भी फरार है जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग तरह-तरह प्रयास कर रहा है।

गौरतलब हो कि इन 6 भेड़ियों के झुंड ने बहराइच में आतंक फैला रखा है इन भेड़ियों के हमले में अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं साथ ही इन भेड़ियों ने अब तक कई पालतू जानवरों को भी मार दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश वन विभाग ने इन भेड़ियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने का भी आदेश दिया हुआ है।