Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsमहंगे रिचार्ज की खत्म हुई टेंशन, Jio 182 रुपये वाले प्लान में...

महंगे रिचार्ज की खत्म हुई टेंशन, Jio 182 रुपये वाले प्लान में डेली दे रहा 2GB डेटा

जियो ने महंगे रिचार्ज की टेंशन खत्म कर दी है। रिचार्ज प्लान महंगे होने के बावजूद कंपनी के पास कई ऐसे ऑफर हैं, जिसमें यूजर्स को सस्ते दाम में कई फायदे ऑफर किए जाते हैं। रिलायंस जियो के पास 200 रुपये से कम के प्लान भी हैं, जिसमें यूजर्स हाई स्पीड इंटरनेट कॉलिंग आदि का फायदा उठा सकते हैं। जियो के पास सबसे ज्यादा यूजर्स हैं, करीब 49 करोड़। इन 49 करोड़ यूजर्स को कंपनी के सस्ते रिचार्ज प्लान का फायदा मिलने वाला है।

जियो का 182 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो का यह रिचार्ज प्लान 182 रुपये में आता है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा का फायदा दिया जाता है। इस तरह यूजर्स को कुल मिलाकर 56GB हाई स्पीड डेटा का फायदा मिलेगा। जियो का यह रिचार्ज प्लान डेटा ओनली प्लान है, यानी इस प्लान के साथ यूजर्स को कोई कॉलिंग और मैसेज का फायदा नहीं मिलेगा। इस सस्ते रिचार्ज प्लान का फायदा सिर्फ जियोफोन यूजर्स ही उठा सकते हैं। स्मार्टफोन यूजर्स इस प्लान के फायदों का फायदा नहीं उठा पाएंगे।

सस्ते रिचार्ज प्लान

200 रुपये से कम वाले जियो के दूसरे रिचार्ज प्लान की बात करें तो 122 रुपये वाले प्लान में भी यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान डेली 1GB डेटा के साथ आता है। वहीं, कंपनी का 86 रुपये वाला रिचार्ज प्लान डेली 512MB डेटा का फायदा देगा। यह प्लान भी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

जियो अपने यूजर्स को 26 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान भी ऑफर कर रहा है। इसमें यूजर्स को कुल 2GB डेटा मिलता है। वहीं, 62 रुपये वाले प्लान में 6GB डेटा का फायदा मिलेगा। जियो के ये दोनों प्लान बिना किसी डेली लिमिट के आते हैं और सिर्फ जियोफोन यूजर्स के लिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments