Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent News3 नवंबर से शुरू होगा SGPC का वार्षिक सत्र, SGPC के नए...

3 नवंबर से शुरू होगा SGPC का वार्षिक सत्र, SGPC के नए अध्यक्ष का होगा चुनाव

सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की सजा मामले में सुनवाई नहीं करेगा, ये दावा आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक के बाद हुए प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया है। उनका कहना है कि 15 अक्टूबर को केस लिस्ट नहीं हुआ है और अनुमान है कि इस मामले को आगे शिफ्ट कर दिया जाएगा।

इसे देखते हुए SGPC का एक दल मंगलवार को बलवंत सिंह राजोआणा को जेल में मिलने पटियाला जेल जाएगा जिसकी अनुमति उन्हें मिल चुकी है, जिसमें एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा बैठक में एसजीपीसी के नए प्रधान के चुनाव की घोषणा भी कर दी है, 3 नवंबर से SGPC का वार्षिक सत्र की भी शुरुआत होगी जिस दौरान प्रधान, उप-प्रधान, सचिव आदि प्रमुख पदों के लिए चुनाव करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments