Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsश्री गुरु गोबिंद सिंह जी की पवित्र "जोड़ा साहिब" यात्रा, श्री गुरुद्वारा...

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की पवित्र “जोड़ा साहिब” यात्रा, श्री गुरुद्वारा मोती बाग साहिब से “गुरु चरण यात्रा” का शुभारंभ

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और माता साहिब कौर के पवित्र “जोड़ा साहिब” को लेकर “गुरु चरण यात्रा” का आज से शुभारंभ हो रहा है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुताबिक यह यात्रा श्री गुरुद्वारा मोती बाग साहिब से आरंभ होकर कई शहरों से होती हुई एक नवंबर को तख्त श्री पटना साहिब जी पहुंचकर संपन्न होगी। पवित्र “गुरु चरण यात्रा” दिल्ली से फरीदाबाद होते हुए 24 अक्टूबर को आगरा समेत यूपी के अलग-अलग हिस्सों से होती हुई 27 अक्टूबर को लखनऊ और फिर कानपुर होते हुए 29 अक्टूबर को प्रयागराज पहुंचेगी।

उसके बाद ये पवित्र यात्रा 30 अक्टूबर को वाराणसी और फिर अपने आखिरी चरण में एक नवंबर को तख्त श्री पटना साहिब जी पहुंचेगी। यात्रा के मार्ग में आने वाले शहरों में संगत की ओर से भव्य स्वागत, शबद गायन और नगर कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये पवित्र यात्रा जहां-जहां से होकर गुजरेगी, वहां श्रद्धालुओं को “जोड़ा साहिब” के दर्शन का मौका मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस अवसर को अपने जीवन का अत्यंत भावुक क्षण बताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि आज वे अत्यंत प्रसन्न हैं और यह क्षण उनके लिए जीवन का सबसे पवित्र अनुभव है। उन्होंने लिखा कि पूरी संगत को एक ऐतिहासिक और पुण्य अवसर प्राप्त हो रहा है। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह और माता साहिब कौर के पवित्र “जोड़ा साहिब” की चरण सुहावी गुरु चरण यात्रा में देशभर के श्रद्धालु शामिल होकर गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments