जींद के उचाना में संत शिरोमणि धन्ना भगत जयंती पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए इस दौरान दाड़न खाप ने CM सैनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि सरकार ने संत समाज और किसानों के उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाई हैं, आज सभी संतों की जयंतियां मनाई जा रही है।
इस दौरान CM सैनी ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि सरकार किसानों की 24 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद रही है, 12 लाख किसानों के खातों में सीधे MSP का पैसा भेजा है। हमारी सरकार ने पिछले 10 सालों में 14 हजार करोड़ रुपए किसानों को मुआवजे के रूप में दिया है।
