Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsPOK के पंपोर में गिरा फाइटर जेट! पूर्व IAF अफसर बोले- JF-17...

POK के पंपोर में गिरा फाइटर जेट! पूर्व IAF अफसर बोले- JF-17 हो सकता है

पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारत के हवाई हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में तीन और पंजाब में एक फाइटर जेट के क्रैश होने की खबर है। एक घटना पुलवामा के पंपोर की है। दूसरी अखनूर और तीसरी रामबन की बताई जा रही है। चौथी घटना बठिंडा की है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सबसे पहले पंपोर में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। उन्होंने वहां जेट क्रैश देखने वालों से बात की। उन्होंने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे एक फाइटर जेट क्रैश हुआ। हमें एक घंटे तक धमाके की आवाज सुनाई दी। यह पता नहीं चल पाया है कि यह किसका फाइटर जेट है। इसके मलबे की तस्वीरें सामने आई हैं। हमने ये तस्वीरें भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड अफसरों को दिखाईं। उन्होंने कहा कि जिस तरह के निशान हैं, उससे यह भारतीय जेट जैसा नहीं लग रहा है। यह पाकिस्तानी फाइटर जेट जेएफ-17 हो सकता है।

उन्होंने कहा कि यह कोई बड़े साइज का फाइटर जेट नहीं है। इसके रंग से भी पता चलता है कि यह भारतीय नहीं है। वहीं, अखनूर में भी एक फाइटर जेट के क्रैश होने की तस्वीरें सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि यह पाकिस्तानी वायुसेना का जे-17 फाइटर जेट है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रामबन से सिर्फ फाइटर प्लेन के गिरने की खबर है। इससे जुड़ी कोई जानकारी या विजुअल सामने नहीं आए हैं, न ही इसकी पुष्टि हुई है।

पहली जगह: पुलवामा, कश्मीर पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के दौरान रात करीब 1:30 बजे यहां एक फाइटर जेट क्रैश हो गया। भास्कर रिपोर्टर सुनील मौर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के कुछ ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने बताया, ‘हम यहीं रहते हैं। धमाके के बाद सेना आई और हमें यहां से निकल जाने को कहा। यह रात करीब 1:30 बजे हुआ। शाम 5 बजे सेना आई और हमें दरवाजा बंद करके भाग जाने को कहा।’

तीसरी जगह: बठिंडा, पंजाब बठिंडा जिले में बुधवार तड़के एक विमान क्रैश हो गया। यह हादसा गोनियाना मंडी के पास गांव अकाडिया कलां में हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। मृतक व्यक्ति हरियाणा के चरखी दादरी का गोविंद है।

घटना रात करीब 2 बजे हुई। विमान गेहूं के खेतों में गिरा, जो आबादी वाले इलाके से करीब 500 मीटर दूर है। यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह कौन सा विमान है। पायलट का भी पता नहीं चल पाया है।

पाकिस्तान का दावा- 5 भारतीय विमान मार गिराए भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए 7 मई को रात करीब 1 बजे ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। पहलगाम हमले के 15 दिन बाद किए गए हवाई हमले में 9 आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए।

पाकिस्तान की सरकारी मीडिया के मुताबिक भारत ने कोटली, बहावलपुर, मुरीदके, बाग और मुजफ्फराबाद पर हमला किया है। इसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का ठिकाना शामिल है। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उसने हमले के जवाब में 5 भारतीय विमान मार गिराए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments