Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsएक्सप्रेस-वे पर वायुसेना दिखाएगी अपना दमखम, हवाई पट्टी पर उतरेंगे राफेल और...

एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना दिखाएगी अपना दमखम, हवाई पट्टी पर उतरेंगे राफेल और जगुआर फाइटर प्लेन

भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच यूपी के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपना दमखम दिखा रही है। 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर मिराज, राफेल और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान आंधी-तूफान के बीच लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस कर रहे है, सबसे पहले एक लड़ाकू विमान ने एक्सप्रेस-वे पर टच एंड गोकिया। फिर दूसरे विमान ने एक्सप्रेस-वे पर लैंड किया।

उसे आगे बढ़ना था, लेकिन हवा की गति इतनी तेज थी कि वह आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद पायलट ने विमान का रुख हवा की दिशा में मोड़ दिया, शाम को 3 घंटे का नाइट लैंडिंग शो होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा।

शनिवार को भी दिन में फाइटर प्लेन एयर शो करेंगे। हालांकि, नाइट शो नहीं होगा, गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है। यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है। गंगा एक्सप्रेस-वे 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। ये 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments