Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsAAP के जिन 8 विधायकों ने दिया था इस्तीफा, आज BJP में...

AAP के जिन 8 विधायकों ने दिया था इस्तीफा, आज BJP में हुए शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने शनिवार (1 फरवरी) को इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बैजयंत जय पांडा की मौजूदगी में ये विधायक भाजपा में शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में आदर्श नगर से पवन शर्मा, मादीपुर से गिरीश सोनी, जनकपुरी से राजेश ऋषि, बिजवासन से बीएस जून, पालम से भावना गौड़, त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया, कस्तूरबा नगर से मदनलाल और महरौली से नरेश यादव शामिल हैं।

इस वजह से थे नाराज!

बता दें कि शुक्रवार (31 जनवरी) को आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए 8 विधायकों ने पार्टी को अलविदा कह दिया था। अब ये विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक ये विधायक चुनाव में टिकट न दिए जाने से नाराज थे और दूसरी पार्टियों के संपर्क में थे। कुछ विधायकों ने अपने इस्तीफे सोशल मीडिया पर शेयर किए और भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।

आप ने क्या कहा?

इस्तीफा देने वाले विधायकों की आलोचना करते हुए आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे से पता चला है कि ये सभी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जनता के लिए उपलब्ध नहीं थे और इसी वजह से इन्हें चुनाव में टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सर्वे के विपरीत नतीजों के कारण हमने इन्हें टिकट नहीं दिया। टिकट न मिलने के बाद अब ये दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, ये कोई बड़ी बात नहीं है। ये राजनीति का हिस्सा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments