Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 14 लोगों की मौत पर फूट-फूटकर रोया...

ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 14 लोगों की मौत पर फूट-फूटकर रोया आतंकी मसूद अजहर

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई इस कार्रवाई में मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य भी मारे गए। आतंकी मसूद अजहर ने एक पत्र जारी कर कहा कि काश वह भी इस हमले में मारा जाता।

पाकिस्तान के बहावलपुर में भारतीय हवाई हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की बहन भी मारी गई है। हमलों में घोषित आतंकी के रिश्तेदार भी मारे गए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब और पीओके में आतंकी कैंपों पर हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में 4 और पीओके में 5 जगहों पर हमला किया गया।

मसूद अजहर के परिवार को आज ही दफनाया जाएगा

जैश-ए-मोहम्मद ने बयान जारी कर कहा कि मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन के साथ मौलाना कशफ का पूरा परिवार मारा गया है। मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते-पोतियां। बाजी सादिया के पति और सबसे बड़ी बेटी के 4 बच्चे घायल हुए हैं। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं। आतंकी अजहर के परिवार के सदस्यों और करीबियों को आज बुधवार (07 मई 2025) को दफनाया जाएगा।

जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख के बयान का हवाला देते हुए बीबीसी उर्दू ने बताया कि अजहर का एक करीबी सहयोगी, उसकी मां और दो अन्य करीबी सहयोगी भी भारतीय हमलों में मारे गए। बहावलपुर में सुभान अल्लाह परिसर पर भी ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमला किया गया।

भारतीय सेना ने पेश किए हमले के सबूत

नष्ट किये गये लक्ष्यों के साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, “वीडियो में तबाह किए गए आतंकी शिविरों को दिखाया गया है, जिसमें मुरीदके भी शामिल है, जहां 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में शामिल अजमल कसाब और डेविड हेडली ने ट्रेनिंग ली थी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments