HomeBreaking Newsगेमिंग ऐप से आतंकी नेटवर्क! ISIS-अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

गेमिंग ऐप से आतंकी नेटवर्क! ISIS-अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

देश में एक बड़े आतंकरोधी अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने ISIS और अलकायदा से जुड़े एक सक्रिय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। आंध्र प्रदेश और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई राज्यों में चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान कुल 12 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना के लोग शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन सभी के संबंध अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) और ISIS जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े हुए थे।

जांच एजेंसियों के अनुसार, ये आरोपी एक गेमिंग ऐप के जरिए विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे। इनके तार ‘Benex Com’ नाम के एक संदिग्ध नेटवर्क से भी जुड़े बताए जा रहे हैं, जिसका संबंध ISIS समर्थित गतिविधियों से माना जा रहा है।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि ये लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भड़काऊ सामग्री फैलाने में सक्रिय थे। आरोप है कि इन्होंने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया और ISIS के समर्थन में प्रचार किया। साथ ही, भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की विचारधारा को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही थी।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इनकी योजना पाकिस्तान जाकर आतंकी प्रशिक्षण लेने की थी। इसके अलावा, ये अन्य युवाओं को भी अपने नेटवर्क में शामिल कर कट्टरपंथ की ओर प्रेरित कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि कुछ आरोपियों ने ‘अल-मलिक इस्लामिक यूथ’ नाम से एक ग्रुप भी बनाया था, जिसके जरिए युवाओं को गुमराह करने और जिहाद के लिए तैयार करने की कोशिश की जा रही थी। वहीं, कई आरोपी ऑनलाइन माध्यमों से ओसामा बिन लादेन के वीडियो देखकर कट्टरपंथी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे थे।

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं। डिजिटल साक्ष्यों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की पड़ताल की जा रही है, ताकि इस साजिश के सभी पहलुओं का खुलासा किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments