Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsभारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी, फिरोजपुर के रिहायशी इलाके में पाकिस्तान...

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी, फिरोजपुर के रिहायशी इलाके में पाकिस्तान ने किया ड्रोन अटैक

पाकिस्तान की ओर से दूसरे दिन भी भारत पर कई ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए गए. इस बीच देर रात पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन अटैक किया. जिसे सेना की ओर से मार गिराया गया. इस दौरान जलता ड्रोन गिरने से एक घर में आग लग गई. जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके साथ ही घर के पास में खड़ी कार भी आग की चपेट में आ गई. एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि हमें 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. जिसका इलाज जारी है. उन्होंने कहा कि सेना ने अधिकांश ड्रोन को नष्ट कर दिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments