Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में ठंडी हवाओं से गिरा पारा, जानें अगले 5 दिनों तक...

दिल्ली में ठंडी हवाओं से गिरा पारा, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather: दिल्ली NCR के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह-शाम ठंड है, जबकि दोपहर में तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के बाद मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। रंगों के त्योहार होली से पहले दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलने की संभावना है। सुबह के समय हवा की गति 14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है। आईएमडी ने कहा कि इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है और दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी।

तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान

IMD के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार से हवा की गति कम हो जाएगी। उसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने का अनुमान है। 11 मार्च तक अधिकतम तापमान 32 से अधिक रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में 2 डिग्री गिरा पारा

दिल्ली में बुधवार को तेज हवाएं चलीं और दिनभर 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 55 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

AQI 108

दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 108 था, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शून्य से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments