तरनतारन उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान को गति दे दी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने भी आज तरनतारन में जोरदार चुनाव प्रचार किया। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया मंच पर मौजूद रहे।
सीएम मान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 11 नवंबर को तरनतारन की किस्मत बदलने वाली है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पार्टी उम्मीदवार हरमीत संधू को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि विकास की गति को और तेज किया जा सके।
