कोहली ने भारत के लिए जो हासिल किया है वह उल्लेखनीय है: मंधाना

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तान स्मृति मंधाना का मानना है कि उनकी टीम की महिला प्रीमियर लीग (WPL) में खिताबी जीत के संदर्भ में विराट कोहली की बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के लिए हासिल की गई उपलब्धियों को कम करके आंकना गलत होगा। मंधाना की अगुवाई में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर डब्ल्यूपीएल के दूसरे… Continue reading कोहली ने भारत के लिए जो हासिल किया है वह उल्लेखनीय है: मंधाना

WPL 2024: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने मारी बाजी, मैच की आखिरी गेंद पर हारी दिल्ली

महिला प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला कल रात मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीता। मुंबई इंडियंस की टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। मुंबई की आलराउंडर संजना ने… Continue reading WPL 2024: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने मारी बाजी, मैच की आखिरी गेंद पर हारी दिल्ली

BCCI की महिला प्रीमियर लीग समिति के अध्यक्ष होंगे रोजर बिन्नी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिलाओं की प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के विकास को बढ़ावा देने के लिए गुरूवार को अपने अध्यक्ष रोजर बिन्नी की अगुआई में आठ सदस्यीय समिति गठित की।

बिन्नी इस पैनल के अध्यक्ष होंगे जबकि बीसीसीआई सचिव जय शाह को इसका संयोजक बनाया गया।

समिति के अन्य सदस्य अरूण धूमल (इंडियन प्रीमियर लीग अध्यक्ष), राजीव शुक्ला (बीसीसीआई उपाध्यक्ष), आशीष शेलार (बीसीसीआई कोषाध्यक्ष), देवाजीत सैकिया (बीसीसीआई संयुक्त सचिव), मधुमति लेले और प्रभतेज भाटिया हैं।

ये सभी डब्ल्यूपीएल में प्रतिस्पर्धी माहौल तैयार करने के लिए हितधारकों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के साथ मिलकर काम करेंगे।

डब्ल्यूपीएल 2024 सत्र से पहले नीलामी नौ दिसंबर को मुंबई में करायी जायेगी। लीग के दूसरे चरण की तारीख और स्थलों की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है।

IPL 2024: वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हुआ आईपीएल, इस मेगासिटी में होगा आईपीएल 2024 का ऑक्शन

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन की तारीखों को 15 से 19 दिसंबर के बीच सीमित कर दिया है, जिससे संकेत मिलता है कि इंडियन प्रीमियर लीग, आईपीएल 2024 की नीलामी संभवतः दुबई में होगी। इससे पहले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी 9 दिसंबर को होनी है। महिला… Continue reading IPL 2024: वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हुआ आईपीएल, इस मेगासिटी में होगा आईपीएल 2024 का ऑक्शन