WPL 2024: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने मारी बाजी, मैच की आखिरी गेंद पर हारी दिल्ली

WPL 2024: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने मारी बाजी, मैच की आखिरी गेंद पर हारी दिल्ली

महिला प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला कल रात मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीता।

मुंबई इंडियंस की टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। मुंबई की आलराउंडर संजना ने क्रीज पर आते ही अपनी पहली गेंद पर ही छक्का लगा दिया और मुंबई को इस मैच में एतिहासिक जीत दिला दी।

इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतकी पारी खेली थी। लेकिन टीम को जीत दिलाने से पहले की वें आउट हो गई। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे।

लेकिन मुंबई ने आखिरी ओवर में 2 विकेट गवां दिए थे और मुंबई को आखिरी गेंद पर 5 रन बनाने थे। लेकिन संजना ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर दिल्ली को बड़ा झटका दे दिया।

ऐलिस कैप्सी की पारी गई बेकार

इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत कुछ ख़ास अच्छी नहीं रही।

शेफाली वर्मा महज 1 रन बनाकर आउट हो गई और उस समय टीम का स्कोर महज 3 रन था। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऐलिस कैप्सी ने कप्तान मैग लैनिंग के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की।

उन्होंने पावरप्ले में सोच-समझकर जोखिम उठाया और 18 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाए। लेकिन पॉवरप्ले खत्म होने के बाद कैप्सी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की।

कैप्सी ने कप्तान मैग लैनिंग और जेमिमा रोड्रिग्स के साथ अच्छी साझेदारियां की। कैप्सी ने 53 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में कैप्सी 9 चौके और 3 छक्के जड़े।

हालांकि गेंद के साथ ऐलिस कैप्सी का दिन अच्छा नहीं था। कप्तान लैनिंग ने कैप्सी को आखिरी ओवर में गेंदबाजी दी थी और उस समय मुंबई को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे।

ऐलिस कैप्सी ने अपनी पहली 5 गेंदों में महज 7 रन दिए थे और 2 विकेट भी चटकाए थे। लेकिन आखिरी गेंद पर संजना ने उन्हें छक्का जड़ दिया और मुंबई को जीत दिला दी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11

हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, सैका इशाक

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे