गणतंत्र दिवस: राजस्थान की झांकी में राज्य की परंपराओं, पर्यटन स्थलों, हस्तशिल्प को दर्शाया गया

देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर यहां आयोजित परेड के दौरान राजस्थान की झांकी में रेगिस्तानी राज्य की मनमोहक सांस्कृतिक परंपराओं, आकर्षक हस्तशिल्प और विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया। ‘विकसित भारत मैं – पधारो म्हारे देश…राजस्थान’ विषय वस्तु पर आधारित झांकी में राज्य की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।… Continue reading गणतंत्र दिवस: राजस्थान की झांकी में राज्य की परंपराओं, पर्यटन स्थलों, हस्तशिल्प को दर्शाया गया

Republic Day 2024 : CM मान ने लुधियाना में फहराया तिरंगा, बोले – पंजाब की वजह से आया गणतंत्र दिवस

आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. वहीं, इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में तिरंगा फहराया. साथ ही इस दौरान उन्होंने पंजाब की झांकी को कर्तव्य परेड में शामिल ना करने पर भी टिप्पणी की. पंजाब की वजह से आया Republic Day सीएम मान ने कहा कि आज… Continue reading Republic Day 2024 : CM मान ने लुधियाना में फहराया तिरंगा, बोले – पंजाब की वजह से आया गणतंत्र दिवस

Republic Day Parade: उप्र की झांकी में नमो भारत ट्रेन की झलक देखने को मिलेगी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ( एनसीआरटीसी) की नमो भारत ट्रेन की प्रतिकृति इस गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखेगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि झांकी में साहिबाबाद स्टेशन से शुरू होने वाली क्षेत्रीय त्वरित पारगमन प्रणाली (आरआरटीएस) ट्रेन का प्रदर्शन किया जाएगा।

एनसीआरटीसी ने एक बयान में कहा, “ इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में नमो भारत ट्रेन आकर्षण का केंद्र रहने वाली है। इसकी झलक उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखेगी। इसमें साहिबाबाद स्टेशन से चलने वाली आरआरटीएस ट्रेन की लघुकृति प्रदर्शित की जाएगी।”

बयान में कहा गया है, “यह एक बहुत ही मोहक क्षण होगा जब दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए भारतीय इस झांकी के माध्यम से एनसीआरटीसी द्वारा लाई गई परिवहन क्रांति को देखेंगे।”

समृद्ध विरासत की थीम पर बनी उत्तर प्रदेश की झांकी में राज्य की परियोजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा।

पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पहले आरआरटीएस का उद्घाटन किया था और एक नमो भारत त्वारित पारगमन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी जो 180 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है।