केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘4 करोड़ वें’ पौधे का किया रोपण, 2020 में शुरू किया था अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वृक्षारोपण के बाद यहां उपस्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को संबोधित किया भी किया। अमित शाह ने यहां संबोधित करते हुए कहा कि ‘जब हम एक पेड़ लगाते हैं, तो हम नई पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे होते हैं… हमें जितना संभव हो उतने पेड़ लगाने और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्पादन को कम करने की आवश्यकता है’।