केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘4 करोड़ वें’ पौधे का किया रोपण, 2020 में शुरू किया था अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ग्रुप सेंटर पहुंचे। उन्होंने यहां 4 करोड़ वें पौधे का रोपण भी किया बता दें कि यह पौधा रोपण अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान के तहत किया गया जिसकी शुरुआत खुद गृह मंत्री अमित शाह ने 12 जुलाई साल 2020 को की थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वृक्षारोपण के बाद यहां उपस्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को संबोधित भी किया। अमित शाह ने यहां संबोधित करते हुए कहा कि ‘जब हम एक पेड़ लगाते हैं, तो हम नई पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे होते हैं… हमें जितना संभव हो उतने पेड़ लगाने और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्पादन को कम करने की आवश्यकता है’।