राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने ओडिशा के लोगों को ‘उत्कल दिवस’ पर बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सोमवार को ‘उत्कल दिवस’ के अवसर पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी।

एक अप्रैल 1936 को अलग राज्य के रूप में ओडिशा का गठन हुआ था। पहले राज्य का नाम उड़ीसा था, जिसे 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”ओडिशा दिवस पर राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं! ओडिशा अपनी प्राकृतिक संपदा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। इस राज्य के लोगों ने ओडिशा और देश के विकास में अहम योगदान दिया है।”

उन्होंने कहा, ”सदियों से ओडिशा की धरती ने कई महान सपूत दिये हैं, जिनमें आधुनिक भारत के कई निर्माता भी शामिल हैं। भगवान जगन्नाथ राज्य और उसके लोगों को अपार सफलता व समृद्धि का आशीर्वाद दें!”

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सभी को उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! यह दिन हमें ओडिशा और उसके गतिशील लोगों की समृद्ध संस्कृति और विरासत की याद दिलाता है।”

उन्होंने कहा, “राज्य ने राष्ट्रीय प्रगति में समृद्ध योगदान दिया है। मैं ओडिशा के लोगों की सफलता और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।”

ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने भी राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “ओडिशा दिवस के इस शुभ अवसर पर ओडिशा के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। मैं सभी से ओडिशा को एक समृद्ध और विकसित ओडिशा में बदलने के लिए प्रतिबद्ध होने का आह्वान करता हूं।”

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘एक्स’ पर कहा, “ ओडिशा हर क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास लिख रहा है। प्रत्येक ओडिया की प्रतिबद्धता के कारण ओडिशा समृद्ध हुआ है। परिवर्तन के इस युग को ध्यान में रखते हुए, ‘विकसित ओडिशा’ बनाने का विचार ओडिया का विचार है।”

उन्होंने कहा, “इस ओडिशा दिवस पर, आइए, हम अपनी अस्मिता और स्वाभिमान को मजबूत करें और ‘विकसित ओडिशा’ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।”

प्रधानमंत्री मोदी पांच मार्च को ओडिशा के दौरे पर आ सकते हैं: भाजपा नेता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच मार्च को ओडिशा के दौरे पर आ सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

भाजपा की राज्य चुनाव सह-प्रभारी लता उसेंडी ने कहा कि यात्रा का कार्यक्रम अभी तय नहीं किया गया है।

इससे पहले, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा था कि प्रधानमंत्री मार्च के पहले सप्ताह में ओडिशा का दौरा करेंगे और जाजपुर जिले के चंदोखोले में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

मोदी आखिरी बार तीन फरवरी को राज्य के दौरे पर आए थे और उन्होंने 68,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन किया था। उस यात्रा के दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया था।प्रादेशिकभुवनेश्वर

11 जनवरी तक पूरा हो जाएगा पुरी में जगन्नाथ मंदिर के परिक्रमा गलियारे का निर्माण कार्य

ओडिशा के मुख्य सचिव पी.के. जेना ने कहा कि पुरी में जगन्नाथ मंदिर के आसपास ‘परिक्रमा’ या विरासत गलियारे का निर्माण 11 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा की, जिसका उद्घाटन 17 जनवरी को किया जाएगा। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि काम पूरा होने के… Continue reading 11 जनवरी तक पूरा हो जाएगा पुरी में जगन्नाथ मंदिर के परिक्रमा गलियारे का निर्माण कार्य