सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण दहिया ने बताया, ‘‘दिव्या पहूजा हत्याकांड में पुलिस ने गिरफ्तार सभी सात आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। प्राथमिकी में शामिल नामों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को जांच में शामिल किया जाएगा।’’

अधिकारियों के अनुसार, दिव्या के शव को नहर में फेंकने का आरोपी बलराज गिल (28) भी पुलिस हिरासत में है। उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने दावा किया है कि 13 दिनों की पुलिस हिरासत के दौरान अभिजीत ने यह कबूल कर लिया कि उसने गोली मारकर दिव्या की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार उसी से प्राप्त सूचना के आधार पर पिस्तौल बरामद की गई।