बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए JDU नेता नरेंद्र नारायण यादव ने किया नामांकन

बता दें कि 73 वर्षीय जदयू नेता और पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव 1990 के दशक से मधेपुरा जिले की आलमनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद यादव ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा, “मैं सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष तरीके से संचालित करने का प्रयास करूंगा।” गौरतलब हो कि बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुक्रवार को होना है।

बिहार: JD(U) नेता महेश्वर हजारी ने विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा, 2021 से थे पद पर

बता दें कि महेश्वर हजारी कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हैं साथ ही वह मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे।

BJP के दिग्गज नेता नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए, 7 बार रह चुके हैं विधायक

बता दें कि नंद किशोर यादव ने वर्ष 1978 में पटना नगर निगम के पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और 1982 में वह पटना के उपमहापौर बने थे। यादव 1995 में पहली बार विधायक चुने गए थे। वह कई बार नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

बिहार विधानसभा Floor Test से पहले हिरासत में लिए गए JDU विधायक को किया गया रिहा

बिहार में जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के नवीनतम पलटवार के परिणामस्वरूप बनी एनडीए सरकार सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी, जहां संख्याएं उसके पक्ष में हैं, लेकिन विपक्ष उसकी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है।