बिहार: JD(U) नेता महेश्वर हजारी ने विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा, 2021 से थे पद पर

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता महेश्वर हजारी ने बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी एक अधिसूचना में जानकारी देते हुए बताया गया कि जेडीयू नेता महेश्वर हजारी का इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से तत्काल रूप से प्रभावी हो गया है।

बता दें कि महेश्वर हजारी कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हैं साथ ही वह मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे।

यह पता नहीं चल पाया है कि महेश्वर हजारी ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दिया है।