दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया, आम आदमी पार्टी छोड़ी

दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी (आप) में दलितों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और पार्टी छोड़ दी।

समाज कल्याण समेत विभिन्न विभाग संभालने वाले आनंद ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ के शीर्ष नेताओं में कोई दलित नहीं है।

उन्होंने आप के दलित विधायकों, मंत्रियों और निगम पार्षदों को कोई सम्मान नहीं दिए जाने का भी आरोप लगाया।

आनंद पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

AAP 14 अप्रैल को मनाएगी ‘संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस’’

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को घोषणा की कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बी आर आंबेडकर की जयंती पर ‘संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस’ मनाएगी।

पार्टी नेता गोपाल राय ने संवाददाताओं से कहा कि जेल से एक अन्य संदेश में केजरीवाल ने पार्टी के विधायकों और स्वयंसेवकों से यह सुनिश्चित करने के लिए काम करने को कहा है कि दिल्ली के लोगों को कोई समस्या न हो।

राय ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंगलवार को तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात की और पार्टी की एक बैठक में उनका संदेश सुनाया। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अन्य लोग शामिल हुए थे।

केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि आप देश में ‘‘तानाशाही’’ के किसी भी अत्याचार का सामना करने के लिए तैयार है।

राय के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर में आप नेताओं और स्वयंसेवकों को 14 अप्रैल को आंबेडकर की जयंती पर ‘‘तानाशाही’’ का विरोध करने और संविधान बचाने की शपथ लेनी चाहिए।

CM केजरीवाल को उनके अनुरोध पर जेल नियमों की प्रति उपलब्ध कराई गई

‘दिल्ली आबकारी नीति’ से जुड़े धनशोधन मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके अनुरोध पर जेल नियमों की एक प्रति उपलब्ध कराई गई। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कोई भी बंदी जेल के पुस्तकालय में उपलब्ध किसी भी किताब को पढ़ सकता है।

अदालत द्वारा एक अप्रैल, 2024 को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद से केजरीवाल तिहाड़ की जेल नंबर दो में बंद हैं।

जेल भेजे जाने के बाद केजरीवाल ने जेल अधिकारियों से तीन किताबों- रामायण, महाभारत, और “हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड” की मांग की थी।

दिल्ली: केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन किया

आम आदमी पार्टी की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को खारिज कर दिया।

धनशोधन मामला: केजरीवाल ने Delhi High Court के आदेश को SC में दी चुनौती

दिल्ली उच्च न्यायालय ने धन शोधन मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने और उसके समय पर सवाल उठाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि ‘‘आम और खास व्यक्ति’’ के खिलाफ जांच अलग-अलग नहीं हो सकती।

लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब में की अहम बैठक

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता आप पंजाब अध्यक्ष सीएम भगवंत मान ने की। इस बैठक में आप के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम, कैबिनेट मंत्री और… Continue reading लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब में की अहम बैठक

सीएम मान ने गेहूं के हर एक दाने को सुचारू और परेशानी मुक्त तरीके से उठाने की दोहराई प्रतिबद्धता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रबी विपणन सीजन 2024-25 के दौरान किसानों का एक-एक अनाज उठाने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है। खरीद की स्थिति की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल गेहूं की खेती का रकबा 35.07 लाख हेक्टेयर है। इसी तरह, उन्होंने कहा कि आरएमएस… Continue reading सीएम मान ने गेहूं के हर एक दाने को सुचारू और परेशानी मुक्त तरीके से उठाने की दोहराई प्रतिबद्धता

अकाली दल के मोगा जिला अध्यक्ष प्रेम चंद अपने कैडर के साथ हुए आप में शामिल

आम आदमी पार्टी(आप) ने शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है। भाजपा और अकाली दल के कई नेता लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर आप में शामिल हो गए। मोगा से अकाली दल के शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद अपने कैडर के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल… Continue reading अकाली दल के मोगा जिला अध्यक्ष प्रेम चंद अपने कैडर के साथ हुए आप में शामिल

आप नेताओं के खिलाफ एक्साइज नीति का मामला आजादी के बाद सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के खिलाफ आबकारी नीति का मामला आजादी के बाद की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश है। मंगलवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह मामला एक साजिश के… Continue reading आप नेताओं के खिलाफ एक्साइज नीति का मामला आजादी के बाद सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश: संजय सिंह

आप प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप, FIR पर भी उठाया सवाल

पिछले दिनों आम आदमी पार्टी की हरियाणा यूनिट ने चुनाव आयोग को कार्यक्रमों की इजाजत के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसके जवाब में उन्हें गालियां लिखा पत्र प्राप्त हुआ था। इसके बाद चुनाव आयोग ने 5 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। अब इस मामले पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेस वार्ता… Continue reading आप प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप, FIR पर भी उठाया सवाल