Delhi : क्रिसमस उत्सव के चलते यातायात प्रभावित होने की संभावना

क्रिसमस उत्सव के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि गोल डाकखाने के पास और अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, संसद मार्ग, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग और अन्य हिस्सों पर भारी यातायात की संभावना है।