संभल स्थित श्री कल्कि धाम में शिला स्थापना महापर्व मनाया गया। इस दौरान जगद्गुरु श्री शंकराचार्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज ने शिला पूजन किया…
संभल में पहली बार शंकराचार्य के आगमन पर कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनका स्वागत किया, इस दौरान उज्जैन महाकालेश्वर से आए पुरोहितों ने भी स्वस्तिवाचन किया।
बता दें कि 19 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया था।

