Saturday, March 7, 2026
Home Current News सुशीला कार्की बनी नेपाल की नई अंतरिम सरकार की प्रमुख, राष्ट्रपति ने...

सुशीला कार्की बनी नेपाल की नई अंतरिम सरकार की प्रमुख, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ 

Advertisement

सुशीला कार्की नेपाल की नई अंतरिम सरकार की प्रमुख बन गई हैं। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने उन्हें इस पद की शपथ दिलाई है।

संसद भंग करने के बाद जेनरेशन-जेड प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक दलों की सहमति से उन्हें अंतरिम सरकार की प्रमुख नियुक्त किया गया।

सुशीला कार्की का जन्म सात जून 1952 को विराटनगर में हुआ था। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके अलावा उन्होंने कानून की पढ़ाई नेपाल की त्रिभुवन यूनिवर्सटी से की।

सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश भी रह चुकी हैं।