Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसनराइजर्स हैदराबाद की IPL में सबसे बड़ी हार, KKR ने 80 रनों...

सनराइजर्स हैदराबाद की IPL में सबसे बड़ी हार, KKR ने 80 रनों से जीता मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से हरा दिया। IPL 2025 में कोलकाता की यह दूसरी जीत है। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए, जवाब में SRH की टीम 120 रन ही बना सकी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता की जीत में वेंकटेश अय्यर और वैभव अरोड़ा का सबसे बड़ा योगदान रहा।

KKR की दूसरी जीत, हैदराबाद ने लगाई हार की हैट्रिक

सनराइजर्स हैदराबाद को 201 रनों का लक्ष्य मिला, बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, एक बार फिर टॉप ऑर्डर फेल साबित हुआ, 9 रन के स्कोर पर ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड आउट हो गए। एक समय SRH का 100 रन तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन हेनरिक क्लासेन ने 33 रन और कामिंडू मेंडिस ने 27 रन बनाकर किसी तरह टीम को 100 के पार पहुंचाया. पूरी SRH टीम सिर्फ 120 रन ही बना पाई।

कोलकाता की जीत की नींव अंगकृष रघुवंशी ने रखी, जिन्होंने 32 गेंदों में 50 रन बनाए और कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 81 रनों की अहम साझेदारी की। उसके बाद वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह ने धमाल मचा दिया। अय्यर ने 29 गेंदों में 60 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह ने 17 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने केकेआर को 200 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

SRH की IPL में सबसे बड़ी हार

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद की यह सबसे बड़ी हार है। उसे KKR के हाथों 80 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले हैदराबाद की IPL में सबसे बड़ी हार CSK के खिलाफ आई थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2024 में हैदराबाद को 78 रन से हराया था। वहीं, चेन्नई ने इससे पहले साल 2013 में हैदराबाद को 77 रन से हराया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments