Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसुखदेव ढींडसा का आज संगरूर में पैतृक गांव उभावल में होगा...

सुखदेव ढींडसा का आज संगरूर में पैतृक गांव उभावल में होगा अंतिम संस्कार

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का अंतिम संस्कार संगरूर में उनके पैतृक गांव उभावल में दोपहर बाद 3 बजे किया जाएगा. ढींडसा का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से राजपुरा, पटियाला, भवानीगढ़ होते हुए संगरूर ले जाया जाएगा और अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर रखा जाएगा.

गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर चंडीगढ़ लाया गया था. बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रहे ढींडसा का बुधवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था. ढींडसा प्रकाश सिंह बादल के बाद सबसे सीनियर नेता थे. ढींढसा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भगवंत मान समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments