Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsकुल्लू में फिर अचानक लैंडस्लाइड से बड़ी तबाही, शर्मानी गांव में 5...

कुल्लू में फिर अचानक लैंडस्लाइड से बड़ी तबाही, शर्मानी गांव में 5 लोग लापता

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बार फिर भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। आनी विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत घाटू के शरमाणी गाँव में मंगलवार (9 सितंबर) सुबह करीब 2 बजे अचानक भूस्खलन हुआ। ग्राम पंचायत प्रधान भोगा राम ने इसकी पुष्टि की है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्य लापता बताए जा रहे हैं, जबकि एक शव मौके से बरामद किया गया है। गाँव में दहशत का माहौल है और लोग पूरी तरह से डरे हुए हैं।

सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील
स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है। इलाके में भारी बारिश के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और सतर्क रहने की अपील की है।

मलबे में कई लोग दबे
यह हादसा देर रात हुआ, जब सभी लोग घरों में सो रहे थे। भूस्खलन के बाद कई लोग मलबे में दब गए, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए पास के निरमंड अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पाँच लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है। पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुँच गई हैं।

हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार (9 सितंबर) को दोपहर में कांगड़ा, शिमला, चंबा में हल्की बारिश की संभावना जताई है। सुबह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही, मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले चार-पाँच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल
प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार (8 सितंबर) से छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। अगस्त में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-24 बंद कर दिया गया था।

सोमवार को चंबा से सब्ज़ियों, राशन और अन्य सामान से लदे कई वाहन भरमौर लाए गए। दो दिनों में यह मार्ग बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments