HomeBreaking Newsहोली के जिद्दी रंग मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये 5 आसान...

होली के जिद्दी रंग मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये 5 आसान घरेलू नुस्खे

होली का त्योहार रंग, गुलाल और खुशियों से भरा होता है। लेकिन त्योहार खत्म होने के बाद सबसे बड़ी परेशानी होती है त्वचा से जिद्दी रंग हटाना। कई लोग रंग छुड़ाने के लिए बार-बार साबुन, फेसवॉश या स्क्रब से चेहरे को जोर से रगड़ने लगते हैं, जिससे त्वचा पर जलन, रैशेज और ड्रायनेस की समस्या हो सकती है।

खासकर केमिकल वाले पक्के रंग त्वचा की नमी को कम कर देते हैं और स्किन को रूखा बना देते हैं। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह घर में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके भी होली के रंग आसानी से हटाए जा सकते हैं।

बेसन से बनाएं नेचुरल स्क्रब

होली के रंग हटाने के लिए बेसन एक बेहतरीन घरेलू उपाय माना जाता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, थोड़ा सा नारियल तेल, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 10–15 मिनट तक रहने दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा से रंग भी हटता है और स्किन मुलायम भी बनती है।

दही और हल्दी का पैक

दही में एक चुटकी हल्दी मिलाकर तैयार किया गया फेस पैक भी रंग हटाने में काफी मददगार होता है। इसे चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट तक रखें और फिर साफ पानी से धो लें। यह उपाय त्वचा को साफ करने के साथ-साथ उसे पोषण भी देता है।

नारियल तेल से हल्की मसाज

अगर रंग बहुत ज्यादा पक्का है तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। रंग वाली जगह पर थोड़ा सा तेल लगाकर कुछ देर छोड़ दें और फिर कॉटन या मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें। इससे रंग ढीला पड़ जाता है और त्वचा की नमी भी बनी रहती है।

एलोवेरा और शहद का इस्तेमाल

संवेदनशील त्वचा वालों के लिए एलोवेरा जेल और शहद का मिश्रण काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे त्वचा पर लगाने से ठंडक मिलती है और रंग धीरे-धीरे हल्का हो जाता है।

ओट्स और गुलाबजल का स्क्रब

ओट्स को पीसकर उसमें गुलाबजल मिलाएं और हल्के हाथों से त्वचा पर लगाएं। यह डेड स्किन हटाने में मदद करता है और बिना ज्यादा रगड़े रंग साफ करने में सहायक होता है।

Read More

फिनलैंड के राष्ट्रपति का आज से चार दिवसीय भारत दौरा, 11वें रायसीना संवाद में होंगे शामिल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments