HomeBreaking News19 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, तेज तूफान और आंधी की...

19 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, तेज तूफान और आंधी की संभावना

देशभर में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को चौंका दिया है। दिल्ली-हरियाणा से लेकर पटना, रांची, रायपुर और भोपाल तक तेज गर्मी के बीच हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। मार्च में बढ़ते तापमान से परेशान लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन अब नया वेदर सिस्टम अपने साथ कई चुनौतियां भी लेकर आया है।

19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश

IMD के अनुसार, 20 मार्च से देश के 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश(Heavy rain) का दौर शुरू हो रहा है। इस दौरान 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जिसका असर उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के बड़े हिस्से में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3 से 5 दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है। कहीं हल्की बारिश होगी तो कहीं तेज तूफान, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। खासकर किसानों के लिए यह मौसम चिंता का कारण बन सकता है, क्योंकि इस समय गेहूं सहित कई फसलें पककर तैयार हैं और तेज हवाएं व बारिश नुकसान पहुंचा सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में 20 मार्च को मौसम पूरी तरह बदलने के आसार हैं। दिनभर बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन अचानक बदले मौसम से ट्रैफिक, जलभराव और दैनिक जीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : केरलम में बर्ड फ्लू से दहशत, 20 हजार से ज्यादा पक्षियों को मारने का आदेश जारी…

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments