Monday, March 2, 2026
Home Current News UP के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़,...

UP के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Advertisement

यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार हाथरस के रतिभानपुर में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई। इस घटना में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। साथ ही भगदड़ में 15 महिला और बच्चे भी घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सत्संग के समापन के दौरान मची भगदड़

बताया जा रहा है कि भोले बाबा के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। साथ ही हादसे में महिलाओं के साथ ही कई बच्चे भी घायल हो गए है।