HomeCurrent NewsSSOC की बड़ी कार्रवाई, पंजाब और दिल्ली में हमले की साजिश नाकाम,...

SSOC की बड़ी कार्रवाई, पंजाब और दिल्ली में हमले की साजिश नाकाम, अवैध हथियारों समेत एक आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) ने खुफिया सूचना के आधार पर ऑपरेशन चलाकर पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान एक रिमोट कंट्रोल से संचालित IED, विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पाक हैंडलर के संपर्क में था आरोपी

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर के सीधे संपर्क में था। दोनों के बीच बातचीत एन्क्रिप्टेड डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हो रहा था। आतंकी खेप को सीमा पार से भेजा गया और शहर के बाहरी इलाके में तय स्थान से बरामद किया गया।

पंजाब और दिल्ली में हमले की थी साजिश

जांच एजेंसियों के अनुसार, बरामद IED का इस्तेमाल पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों में लक्षित हमलों के लिए किया जाना था। समय रहते कार्रवाई कर सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को विफल कर दिया।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज 

मामले में थाना SSOC, अमृतसर में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस पूरे आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे और पीछे के सभी लिंक की जांच कर रही है।

शांति और सुरक्षा पर फोकस

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। सीमा पार प्रायोजित आतंक और संगठित अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments